रात के 12 बजे भी हाईवे पर हाहाकार! मेहकर में 10-10 घंटे का इंतजार, 4 दिन बाद 20 may 2026

 मेहक्सर इंजन का हारकर 10-10 घंटे का इंतजार, फिर भी पेट्रोल-डीजल मिलना दुश्वार

Agrawal ke petrol

मेहकर से गुजरने वाले हाईवे पर इन दिनों पेट्रोल और डीजल को लेकर ऐसा हाहाकार मचा है कि पेट्रोल पंपों

 पर जंग जैसे हालात बन गए हैं  ईंधन पाने के लिए कोई हाथ में कैन  लेकर दौड़ रहा है, तो कोई बड़ी-बड़ी

 कुप्पियां लेकर कतार में खड़ा है आलम यह है कि रात के 12-12 बजे भी पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ और हंगामे की तस्वीरें सामने आ रही हैं 

कैन वालों पर फूटा गुस्सा, पेट्रोल पंप वाले ने सिखाया सबक

इस पूरी किल्लत के बीच सबसे ज्यादा भीड़ 'कैन'  लेकर आने वालों की देखी जा रही है, जबकि

 गाड़ियों की लाइन इनके मुकाबले छोटी नजर आ रही है। दरअसल, इसके पीछे एक बड़ा खेल सामने आया है

 सुनने में आया है कि कुछ लोग यहां से कतारों में लगकर कैन में पेट्रोल-डीजल भरवा रहे हैं और दूसरी तरफ ले जाकर उसे ऊंचे और मनमाने दामों में (ब्लैक में) बेच रहे हैं 

लेकर आए लोगों को पीछे खदेड़ दिया। पेट्रोल पंप संचालक ने उन्हें साफ-साफ अकल ठिकाने लाते हुए कह दिया कि ईंधन सिर्फ गाड़ियों को मिलेगा, ब्लैक करने वालों को नहीं

​10 घंटे का इंतजार, 4 दिन बाद आता है नंबर

इस कालाबाजारी के चक्कर में उन बड़े वाहन चालकों और जरूरतमंदों की मुसीबत दोगुनी हो गई है, 

जो अपनी गाड़ियों के साथ लाइन में खड़े हैं  ट्रक और भारी गाड़ियों के ड्राइवरों को तपती धूप में 10-10 घंटे तक 

अपनी बारी का इंतजार करना पड़ रहा है, तब जाकर कहीं उनका नंबर आ रहा है। स्थानीय लोगों के मुताबिक

 मेहकर के पेट्रोल पंपों पर गाड़ियों को ईंधन के लिए 3 से 4 दिन का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है, क्योंकि डिपो से

 पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां टैंकर आने में काफी वक्त लग रहा है। दोपहर हो या आधी रात, अग्रवाल पेट्रोल पंप पर गाड़ियों की मीलों लंबी कतारें जस की तस बनी हुई हैं