डिजिटल स्कैन से बचें: आपकी सावधानी ही आपका बैंक बैलेंस है 23 april 2026

डिजिटल स्कैन से बचें: आपकी सावधानी ही आपका बैंक बैलेंस है 23 april 2026 इसे अपने दोस्तों तक शेयर करो

डिजिटल स्कैन से बचे बैंक 24 अप्रैल 2026

तारीख थी 24 अप्रैल 2026। सुबह की चाय के साथ जब मैंने मुख्य अखबार हाथ में लिया,

 तो मेरी नजर एक डराने वाली खबर पर पड़ी। खबर साइबर क्राइम और FIR के बारे में थी

 कैसे एक व्यक्ति ने सिर्फ एक छोटी सी गलती की और उसके जीवन भर की कमाई बैंक खाते से साफ हो 

गई। वह खबर पढ़ते हुए मुझे एहसास हुआ कि आज के डिजिटल युग में जितना आसान पैसा भेजना है, उतना ही आसान उसे गंवाना भी है

आजकल 'डिजिटल स्कैन' और धोखाधड़ी हर गली-मोहल्ले तक पहुँच गई है

ओटीपी (OTP) मांगना, नकली एफआईआर का डर दिखाना या बैंक अधिकारी बनकर कॉल करना अब आम बात हो गई है

धोखाधड़ी का जाल: कैसे फंसते हैं लोग

​साइबर अपराधी सबसे पहले आपके मन में दो चीजें पैदा करते हैं: लालच या डर

​डर का खेल: आपको अचानक एक मैसेज आता है 

आपका बैंक खाता बंद हो गया है, तुरंत केवाईसी (KYC) कराएं वरना पैसे डूब जाएंगे।" घबराहट में इंसान बिना सोचे-समझे मैसेज में दिए गए 'नकली लिंक' पर क्लिक कर देता है

लालच का फंदा: आपको कॉल आएगा कि आपकी लॉटरी लगी है या आपको कैशबैक मिला है, बस एक ओटीपी बता दीजिये

जैसे ही आप उस नकली लिंक पर क्लिक करते हैं या ओटीपी देते हैं, आपका बैंक खाता और यहाँ तक कि आपका एटीएम (ATM) भी हैक हो सकता है

बचाव के तरीके: क्या करें और क्या न करें?

​अगर आप अपने पैसे सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो इन गोल्डन नियमों को याद रखें

:केवाईसी (KYC) का सच: कोई भी बैंक कभी भी आपसे फोन पर या मैसेज में लिंक

 भेजकर केवाईसी नहीं मांगता। अगर आपको डर है कि खाता बंद हो जाएगा, तो फोन पर बात करने के बजाय

 सीधे अपनी बैंक शाखा (Bank Branch) जाएं। वहां के अधिकारी आपकी आंखों के सामने सुरक्षित तरीके से केवाईसी पूरी करेंगे

लिंक पर क्लिक न करें: एसएमएस (SMS) के जरिए आने वाले किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें। यह एक 'डिजिटल जाल' हो सकता है जो आपके फोन का पूरा कंट्रोल हैकर को दे देता है

​ओटीपी और एसएमएस: अपना ओटीपी (OTP) किसी को न बताएं, चाहे सामने वाला खुद को बैंक मैनेजर ही क्यों न कहे। बैंक कभी ओटीपी नहीं मांगता