Mehkar King Kohli ka tufan RCB Hasil Kar Li Hai 14 may 2026
चीते की चाल, बाज की नज़र और विराट कोहली के जज्बे पर कभी शक नहीं करना चाहिए
जब-जब दुनिया कहती है कि 'किंग' का दौर खत्म हो गया, तब-तब विराट मैदान पर उतरकर एक नया इतिहास लिख देते हैं
पिछले दो मैचों की नाकामी के बाद आरसीबी दबाव में थी। सामने थी केकेआर, जो लगातार चार जीत
के साथ शेर की तरह दहाड़ रही थी। लेकिन फिर आया विराट कोहली का वो तूफान, जिसने केकेआर की
पूरी टीम को उड़ा कर रख दिया। सिर्फ 60 गेंदों में 105 रनों की नाबाद पारी! विराट ने अकेले दम पर मैच को
आखिर तक ले जाकर खत्म किया और आरसीबी को पॉइंट्स टेबल में फिर से नंबर एक की कुर्सी पर बैठा दिया
इस मैच की कहानी सिर्फ जीत की नहीं, बल्कि 'चेस मास्टर' के भरोसे की थी। जब टीम के बाकी बल्लेबाज
जैसे जैकब बेथल, देवदत्त पडिकल और टिम डेविड संघर्ष कर रहे थे, तब विराट ने मोर्चा संभाला। उन्होंने
पावरप्ले से ही गेंदबाजों की क्लास लेना शुरू किया और 192 रनों के लक्ष्य को 5 गेंद बाकी रहते ही हासिल कर लिया
रिकॉर्ड्स की बात करें तो विराट अब टी-20 क्रिकेट में 10 शतक लगाने वाले पहले भारतीय
बल्लेबाज बन चुके हैं 12 अलग-अलग सीजन में 400 से ज्यादा रन बनाने का कारनामा भी उन्हीं के नाम है
सबसे बड़ी बात यह है कि बिना किसी फालतू लीग में खेले, सिर्फ अपनी फिटनेस और लगन के दम पर
विराट आज भी दुनिया के सबसे बेहतरीन खिलाड़ी बने हुए हैं