अभिषेक का तूफान: एक खास रिपोर्ट 21 april 2026 Abhishek's storm: A special report 21 April 2026
कल रात जो मैच हुआ, उसे देखकर तो अभी भी रोंगटे खड़े हैं! मतलब. क्या खेला है
लड़का! मैं बात कर रही हूँ सनराइजर्स हैदराबाद के अभिषेक शर्मा की
कल दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैदान पर क्रिकेट नहीं, मानों कोई सुनामी आई थी
अभिषेक ने अपनी नाबाद 135 रनों की पारी से साबित कर दिया कि क्यों उन्हें भविष्य का सितारा कहा जाता है
पता है सबसे खास बात क्या थी? उन्होंने सिर्फ 47 गेंदों में अपना शतक पूरा कर लिया
जब वो बैटिंग कर रहे थे, तो ऐसा लग रहा था जैसे उन्हें रोकना नामुमकिन है
मैदान के हर कोने में गेंद जा रही थी—कभी चौका तो कभी सीधा छक्का
उनकी इस जादुई पारी के कुछ खास पल जो आपको याद रखने चाहिए
10 गगनचुंबी छक्के: हर छक्का पिछली वाली से ज्यादा ऊंचा
10 शानदार चौके: गैप ढूंढने में तो मानों उन्होंने पीएचडी कर रखी हो
दिग्गजों के रिकॉर्ड ध्वस्त: कल अभिषेक ने सिर्फ रन नहीं बनाए, बल्कि कई बड़े खिलाड़ियों के रिकॉर्ड्स को भी पीछे छोड़ दिया
सीजन की शुरुआत में अभिषेक थोड़ा संघर्ष कर रहे थे,
अच्छी शुरुआत तो मिल रही थी पर बड़ी पारी नहीं आ पा रही थी
लेकिन कल उन्होंने अपनी इस 135 रनों की पारी से सबकी बोलती बंद कर दी। सच कहूँ तो, ऐसी पारियां ही आईपीएल को इतना रोमांचक बनाती हैं!
site:vipmehkar.blogspot.com
